लद्दाख में भारत और चीन के बीच हिंसक (india china clash today) झड़प हुई। इस झड़प में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए। भारत की तरफ से कहा गया है कि चीन को भी नुकसान हुआ है। उनके 5 सैनिक मारे जाने की खबर।
नई दिल्ली लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प (india china clash today) में दोनों तरफ नुकसान की खबरे हैं। भारतीय सेना के तीन जवानों की शहीदी की खबर के साथ यह कहा जा रहा है कि चीन के जवान भी मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक, इस झड़प में चीन ने अपने 5 सैनिक खोए हैं, वहीं 11 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें स्ट्रेचर पर लेकर जाते देखा गया।
लेटेस्ट कॉमेंट
एक बार कहा गया था . एक के बदले दस दुश्मन मारो| अब सरकार की चाहिये कि हमारे 3 शहीदों के बदले कम से कम तीस चीनी फ़ौज़ी मार गिराये जाएं|
भारतीय सेना ने कही सिर्फ नुकसान की बात
फिलहाल चीन की तरफ कितना नुकसान हुआ है इसपर भारतीय सेना ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। बस इतना कहा गया है कि नुकसान दोनों तरफ हुआ है। इससे पहले भारतीय सेना ने बताया था कि बॉर्डर पर चीनी घुसपैठ को रोकने के दौरान तीन जवान शहीद हुए। इसमें एक अधिकारी के अलावा दो जवान शामिल हैं।

चीनी सैनिकों ने चलाए पत्थर, लाठी
मिली जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने गोली तो नहीं चलाई लेकिन लाठी-डंडों, पत्थर से हमला किया था।लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए। भारत और चीन की सेना के वरिष्ठ अधिकारी लद्दाख में तनाव कम करने के लिये बैठक कर रहे हैं। बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे और शेयर करें
आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो लाइक करें